होली का त्योहार नज़दीक है और इसकी धूम पूरे देश में देखी जा रही है. लेकिन आज हम आपको लेकर चलते हैं उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर में जहां महिलाओं ने होली का जश्न मनाना शुरू कर दिया है।
जी हाँ! कुमाऊंनी होली का अलग ही रंग होता है,और हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिलाओं ने पूरे जोश के साथ इसे मनाना शुरू कर दिया है,रंग, अबीर-गुलाल और पारंपरिक होली गीतों के साथ महिलाओं ने जमकर नृत्य किया.
नैनीताल जिले के रामनगर में, जहाँ महिलाओं पर होली का रंग पूरी तरह चढ़ चुका है,महिलाएं घरों से बाहर निकलकर होली का जश्न मना रही हैं.
यहाँ की महिलाओं ने होली के पारंपरिक गीतों पर नृत्य किया, और माहौल को पूरी तरह से रंगीन बना दिया. “ऐसी बंसी बजाई घनश्याम ने” और “होली खेलन कैसे जाऊं सखी रे” जैसे होली गीतों पर महिलाओं ने जमकर थिरकते हुए एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाया।
महिलाओं ने कहाँ कि
“होली हमारे लिए सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति का हिस्सा है,हम हर साल इस तरह से होली मनाते हैं, और इस बार भी बहुत मज़ा आ रहा है,उन्होने कहां कि”हमने पारंपरिक गीत गाए, खूब डांस किया और एक-दूसरे को रंग लगाया,यह दिन हमारे लिए बहुत खास होता है।”
यहाँ केवल रंग ही नहीं, बल्कि अलग-अलग स्वांग भी किए गए, जिससे यह आयोजन और भी मनोरंजक बन गया,महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में स्वांग रचाए और लोकगीतों के साथ पूरे माहौल को और खुशनुमा बना दिया.
नैनीताल जिले में ही नहीं, बल्कि पूरे कुमाऊं क्षेत्र में इस समय होली का खुमार छाया हुआ है,यह त्योहार सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि मेलजोल और आपसी प्रेम का भी प्रतीक है.महिलाएं एक-दूसरे से गले मिलकर और रंग लगाकर इस पावन पर्व की शुभकामनाएँ दे रही हैं.तो कुमाऊंनी की महिलाएँ होली के रंग में रंग चुकी हैं। आने वाले दिनों में यह उत्सव और भी भव्य होगा,
कुमाऊंनी में महिलाओं पर चढ़ा होली का रंग, खूब खेला गुलाल, जमकर हुआ डांस