चैम्पियनशिप ट्राफी के फाइनल मैच में जीत हार का ऑनलाइन सट्टा लगा रहे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों से लैपटॉप,मोबाइल और नकदी बरामद की गई है। आपको बता दें कि रविवार को चैम्पियनशिप ट्राफी का फाइनल न्यूजीलैंड और भारत की टीम के बीच खेला गया। इस मैच में सट्टे का खेल भी सट्टेबाजों ने खेला जिसमें रुड़की में भी तीन आरोपी पकड़े गए। सिविल लाइंस कोतवाली के प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस कुश मिश्रा ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सट्टे के विरुद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था जिसके क्रम में क्षेत्र में सट्टेबाजी की मिल रही शिकायतों पर कार्यवाही करने हेतु टीमों का गठन किया गया। टीमों के द्वारा अलग अलग स्थानो से 03 व्यक्तियों को सट्टेबाजी में गिरफ्तार किया है। जिनमे दो आरोपी चैम्पियन्स ट्राफी में सट्टेबाजी कर रहे थे जिन्हें गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त दूसरी टीम के द्वारा सब्जी मण्डी ढाल के पास एक आरोपी श्रीकान्त को गिरफ्तार किया है। अन्य दोनो आरोपी के नाम रिशु त्यागी व निखिल गर्ग बताए गए है।
