खटीमाचकरपुर स्टेडियम, ऊधम सिंह नगर में #मुख्यमंत्री #पुष्करसिंह_धामी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत #आयोजित #मलखंभ #प्रतियोगिता का किया #शुभारंभ I

स्थान – खटीमा जनपद उधमसिंह नगर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने तय कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार के दिन उनके गृहक्षेत्र खटीमा के अंतर्गत आने वाले चकरपुर क्षेत्र में नवनिर्मित स्टेडियम में 38वे राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत आयोजित मलखंभ प्रतियोगिता में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और पुरे विधि विधान से पूजापाठ कर एवं दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दरमियान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी भी उनके साथ उपस्थिति रही और प्रतियोगिता का आनंद लिया। मुख्यमंत्री के द्वारा बताया गया कि लगभग 16 करोड़ की लागत से तैयार इस नव निर्मित स्टेडियम में 38 वे राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता से एक और जहां स्थानीय खिलाड़ियों को खेल के प्रति प्रोत्साहन मिलेगा तो वहीं राज्य की खेल प्रतिभा को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही साथ क्षेत्र में रोजगार एवं पर्यटन जैसी गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री धामी ने प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतियोगियों को मेडल एवं सम्मान पत्र प्रदान करते हुए प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी राज्यों से आए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार उत्तराखंड राज्य के खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है जिससे प्रतीत होता है कि खेलों में उत्तराखंड राज्य का भविष्य उज्जवल है। जल्द ही इस स्टेडियम के पास ही बॉक्सिंग छात्रावास का निर्माण किया जाएगा जिससे ज्यादा से ज्यादा खेलों को प्रोत्साहन मिलेगा

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *