खटीमा नगर पालिका बोर्ड का शपथ समारोह हुआ सम्पन्न

नगर पालिका परिषद बोर्ड के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी एवं सभी 20 वार्डों के सभासदों को उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में सिविल लाइन की स्थापना नाले नालियों की साफ सफाई, सौंदर्य करण, आधुनिक कूड़ा निस्तारण संयंत्र की स्थापना, मल्टीपरपज पार्किंग, सार्वजनिक शौचालय की स्थापना, आधुनिक लाइब्रेरी का निर्माण, नगर पालिका हेतु नए भवन का निर्माण आदि हैं। उनका प्रयास रहेगा की आगामी 1 वर्ष के अंदर ही सारे कार्य प्राथमिकता के साथ पूर्ण हो जाएं। उन्होंने कहा कि वह खटीमा के सभी वार्डों के सभासदों को साथ में लेकर क्षेत्र के विकास हेतु कार्य करेंगे।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *