भगवानपुर तहसील अंतर्गत बंदजूड प्यारे मियां फार्म हाउस के बराबर मे बहने वाली दारावाली नदी पर खनन माफियाओ ने हरिद्वार प्रशासन की शह पर कब्जा कर लिया जिसमे सूरज निकलते ही हर रोज खनन माफिया सैकड़ो ट्रेक्टर ट्रालियो की मदद से धड़ल्ले से अवैध खनन करते है
वही भाजपा नेता असद खान ने बताया की इसकी शिकायत कई बार भगवानपुर प्रशासन से की गयी मगर प्रसासन सुनने को तैयार नहीं है खान ने ये भी बताया की खनन माफियाओ ने हमारे खेतो से भी खनन किया है जिसकी पैमाइस के बाद हर्जाना हम किसानों को देना पड़ता है यानी जुर्म कोई और करें और भुगतना हम लोगों को पड़ता है
हालांकि खान के नौकर ने बताया की खनन से जुड़े लोग हमें जान से मारने की धमकियां खुलेआम देते रहते है कई बार तों कुल्हाड़ी लेकर हमारे पीछे भागा गया
आप को बतादे की कुछ दिन पूर्व हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी सांसद मे आवाज़ उठाई थी मगर आवाज़ उठाने के बाद भी प्रसाशन पर कोई फर्क नहीं पड़ा जिसपर मीडिया का सवाल तों बनता है
अब सवाल इस बात का है आखिर असद खान ने खनन माफियाओ ओर हरिद्वार प्रसाशन के खिलाफ आवाज़ तों बुलंद कर दी मगर क्या खनन माफिया चुप बैठेगे ये तों आने वाला वक़्त ही बता पायेगा

