लोकेशन – डोईवाला
– संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 648 वे गुरु पर्व पर डोईवाला के शेरगढ़ माजरी क्षेत्र में साज संगत के साथ पंच प्यारों की अगुवाई में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया, नगर कीर्तन क्षेत्र के विभिन्न मार्गो से होता हुआ गुजरा जिसमें जगह-जगह गुरु महाराज के श्रद्धालुओं द्वारा प्रसादी वितरण का कार्यक्रम किया गया इस दौरान क्षेत्र के पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह राज ने बताया कि हर वर्ष की बाती इस वर्ष भी गुरु रविदास जी के गुरु पर्व पर भव्य नगर कीर्तन निकाला जा रहा है जिसमें पंजाब से आए बैंड द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी जा रही है साथही हरबर्टपुर से आयी गत्तका पार्टी द्वारा सुंदर गत्तके की प्रस्तुति की जा रही है । पंच प्यारे महाराज ने बताया कि सिख समुदाय में पंच प्यारों का विशेष ही महत्व है जिनकी अगुवाई में प्रत्येक वर्ष नगर कीर्तन के आयोजन किए जाते हैं और देश प्रदेश के साथही क्षेत्र में सुख – शन्ति समृद्धि आपसी भाईचारे की मनोकामना के साथ इस तरह के धार्मिक आयोजन किए जाते हैं।
