घाड टीवी :जिला आपदा परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार चंपावत जिले में शुक्रवार सायं 07:52 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.0 थी तथा गहराई 20 किमी थी। भूकंप का केंद्र नेपाल था। चंपावत के साथ-साथ लोहाघाट में भी कुछ सेकंड भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए भूकंप के तेज सको से लोग घरों से बाहर निकल आए तथा कुछ सेकंड आए सको से कई लोगों को भूकंप की जानकारी नहीं हो पाई।जनपद में आये भूकंप के दृष्टिगत जिलाधिकारी नवनीत पांडे द्वारा जिला आपदा परिचालन केंद्र के माध्यम से समस्त आईआरएस के अधिकारियों एवं समस्त तहसीलों में उप जिलाधिकारियों एवं समस्त फील्ड कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि किसी भी प्रकार के नुकसान की जानकारी प्राप्त कर जिला आपदा परिचालन केंद्र को अवगत कराए। उन्होंने बताया कि प्राथमिक सूचना के अनुसार जनपद में किसी भी प्रकार की जान माल के नुकसान की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। इसके अतिरिक्त तहसील स्तर से भी जानकारी ली। इसके साथ ही अधिक जानकारी के लिए www.seismo.gov.in या BhooKamp ऐप में भी देखा जा सकता है।
चंपावत में भूकंप से डोली धरती पांच रिक्टर थी भूकंप की तीव्रता नेपाल था भूकंप का केंद्र