सोशल मीडिया पर तमंचा लहरा का फोटो डालना पड़ा एक युवक को महंगा रामनगर कोतवाली पुलिस ने तमंचे के साथ किया आरोपी को गिरफ्तार


एंकर आपको बता दें कि रामनगर क्षेत्र के ग्राम पीरुमदारा में रहने वाले एक युवक को सोशल मीडिया पर तमंचा लहराते हुए फोटो वायरल करना महंगा साबित हो गया सोशल मीडिया में वायरल इस फोटो को लेकर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा कोतवाली पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। मामले में कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने सोमवार को इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देश के बाद गठित पुलिस टीम द्वारा ग्राम शिवपुर बैलजुडी पीरुमदारा निवासी देवेंद्र कटियार द्वारा सोशल मीडिया पर तमंचा लहराते हुए अपनी एक फोटो वायरल की गई थी उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस टीम द्वारा उक्त आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसे कड़ी पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके द्वारा बैलजुडी सरकारी स्कूल के पास आम लीची के बगीचे से एक अवैध देशी तमन्चा 315 बोर का बरामद किया । कोतवाल ने बताया कि आरोपी का अपने ही परिवार में जमीनी विवाद चल रहा है तथा इस मामले में दूसरे पक्ष की तहरीर पर पूर्व में भी उक्त आरोपी के खिलाफ कोतवाली में जान से मारने की धमकी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा चुकी है उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की गई है।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *