पुलिस व एसएसबी ने अंतरराष्ट्रीय भारत नेपाल सीमा पर की कांबिंग

घाड टीवी एसएसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर सीमा की सुरक्षा को देखते पुलिस व धर्माघाट -सशस्त्र सीमा बल(SSB) द्वारा भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा में सघन गश्त व चेकिंग की गई सीमावर्ती मडलक चौकी प्रभारी सुभाष राणा के नेतृत्व में पुलिस व एसएसबी के जवानों के द्वारा कोतवाली पंचेश्वर क्षेत्र मे भारत-नेपाल अंतराष्ट्रीय सीमा पर स्थित सीमावर्ती ग्राम सभा सुंगर खाल, ढोया घाट में आतंरिक सुरक्षा के दृष्टिगत आसामाजिक व आवांछित तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखे जाने, आसामाजिक व आवांछित गतिविधियों पर प्रभावी रुप से अंकुश लगाये जाने, बाहरी जनपदों व राज्यों से आए व्यक्तियों का सत्यापन अभियान संचालित किया गया संयुक्त चेकिंग के दौरान स्थानीय ग्रामीणों को सुरक्षा, क़ानून व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए व ग्रामसभा क्षेत्र में निवासरत अपरिचित व्यक्तियों के सत्यापन भी किया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर कानून व शांति व्यवस्था व आतंरिक सुरक्षा को देखते हुए निरन्तर गश्त व सघन चेकिंग जारी है।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *