हरिद्वार जेल में बंद खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की जेल मे तबियत खराब हो गई। देर रात चैपियन को इलाज के लिए जेल से बहार जिला अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि चैंपियन को लूज मोशन की शिकायत थी और ज्यादा तबियत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में कड़ी सुरक्षा के बीच चैंपियन का इलाज किया गया।
बता दे कि चैंपियन और उनके समर्थकों द्वारा वरिष्ठ पत्रकार व खानपुर के वर्तमान विधायक उमेश कुमार के रुड़की स्थित कार्यालय पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई थी और खुद चैपियन ने वीडियो भी बनवाया था। जों अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया गया था पुलिस ने तत्काल पूर्व मामले का संज्ञान लेते हुए, चैपियन की गिरफ्तारी देहरादून स्थिति थाना नेहरू कालोनी मे की थी और संबंधित धाराओं मे मुकदमा दर्ज करते हुए चैंपियन को कोर्ट में पेश किया और कोर्ट ने चैंपियन को जेल भेज दिया था। कई बार चैंपियन की जमानत अर्जी खारिज होने के बाद चैंपियन हरिद्वार की रोशनाबाद जेल में ही बंद हैं। और देर रात अचानक उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई जिस कारण उन्हें जिला अस्पताल लाया गया आप को बतादे की जमानत अर्जी के दौरान भी उन्होंने तबियत खराब होने का जिक्र किया था।फिलहाल जिला अस्पताल में कड़ी सुरक्षा के बीच कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का इलाज डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है।
