हाथी के तांडव के बाद अब मगरमच्छ की दहशत

Ghaad Tv logo

मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल

वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में पनप रहा रोष


बुग्गावाला थाना क्षेत्र के शाहीदवाला ग्रन्ट गाँव में हाथियों के साथ साथ अब मगरमच्छ ने भी दस्तक दे दी है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहोल बना हुआ है तो वही वन विभाग के प्रति रोष भी पनप रहा है। बीते शनिवार को इसी गांव के स्वराज पुत्र पतराम 60 को हाथी ने पटक कर मार दिया था, उस सदमे को ग्रामीण भुला भी नही पाए कि एक और आफत उनके सर आन पड़ी है। रविवार रात शहीद वाला ग्रांट के ग्राम प्रधान पति शुभम चौहान को गांव के करीब रास्ते पर मगरमच्छ दिखाई दिया जिसकी सुचना उन्होंने वन विभाग को दी। लेकिन कोई वन विभाग का कर्मचारी मोके पर नही आया। ग्रामीणों का आरोप है की वन विभाग की लापरवाही के चलते ग्रामीणों की जाने जा रही है। ग्राम प्रधान पति ने बताया कि अगर वन विभाग इस पर कोई स्थाई समाधान नही करता तो इनके खिलाफ धरना दिया जाएगा। वहीं इस बाबत हरिपुर रेंज के वन क्षेत्र अधिकारी मोहन सिंह रावत ने बताया कि कल शाम शहीद वाला ग्रांट गांव के बाहर मगरमच्छ के होने की सूचना मिली थी लेकिन जब तक टीम वहा पहुंची तो मगरमच्छ कही छुप गया था। अभी टीम द्वारा उसकी तलाश की जा रही है जैसे ही दिखाई देगा तो उसको पकड़कर उसकी प्राकृतिक जगह पर छोड़ दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि बरसात के दिनों में मगरमच्छ पानी में बहकर अक्सर अपनी जगह से भटक जाता है तथा वह इधर उधर घूमता फिरता है। जल्द ही मगरमच्छ को पकड़कर उसको उसकी प्राकृतिक जगह पर छोड़ दिया जायेगा।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *