देशी तमंचे के साथ आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

एक जिंदा कारतूस भी पुलिस ने किया बरामद।

लक्सर कोतवाली पुलिस ने चैकिग के दौरान एक आरोपी को देशी तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है आरोपी युवक के कब्जे से पुलिस ने एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। बता दे लक्सर कोतवाली पुलिस के मुताबिक हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा जनपद में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त संदिग्ध व्यक्तियों व असमाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए अलग-अलग पुलिस की टीमें गठित कर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश पुलिस को दिए गए हैं जिसके अनुपालन में लक्सर पुलिस की गठित टीम में शामिल एसआई दीपक चौधरी, कांस्टेबल अरविन्द चन्देल और कांस्टेबल देवेन्द्र द्वारा क्षेत्र में चैकिंग के दौरान एक आरोपी को देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस के गिरफ्तार किया गया है आरोपी युवक प्रताप पुत्र नरेश थाना रामराज जिला मुजफ्फरनगर के हुसैनपुर गांव का निवासी हैं जो लक्सर क्षेत्र में किसी बडी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुऐ उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *