कफलों गाँव के ग्रामीणों का शिक्षा विभाग के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन


उत्तरकाशी में कफलों गाँव के ग्रामीण 80किलोमीटर की दूरी तय कर जिला मुख्यालय पहुँचे। जंहा कफलों गाँव के ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के ऑफिस के बाहर शिक्षकों की कमी को लेकर जमकर प्रदर्शन किया और शिक्षा विभाग के बड़े अधिकारियों का घेराव किया। ग्रामीण का कहना है कि 2016 कफलों में राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बनाया गया था लेकिन यह विद्यालय एक शिक्षा मित्र के भरोसे चल रहा है जिससे विद्यालय में पढ़ने वाले 150 छात्रों की शिक्षा भगवान भरोसे चल रही है जिसके चलते ग्रामीणों में शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों चेतावनी दी है कि अगर जल्द शिक्षकों की व्यवस्था नही बनाई गई तो ग्रामीण शिक्षा विभाग में धरने पर बैठ जायेगे।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *