नशे की हालत में कलयुगी बेटे ने माँ चाची ओर चचेरे भाई पर किया जानलेवा हमला चाची की मौत

घाड़ टीवी..जसपुर फिर एक बार कलयुगी बेटे ने मामूली कहासुनी को लेकर माँ , चाची ओर चचेरे भाई के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें माँ के हाथों की उंगलियां कट गई वहीं आरोपी ने अपनी चाची के मुँह और गर्दन पर हमला कर दिया और भाई पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया। स्थानीय लोगो ने उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल भर्ती कराया गया जहां डाक्टरो ने आरोपी की चाची सुनीता देवी को मृत घोषित कर दिया, बाकी दोनो लोग गंभीर रूप से घायल है जिनका उपचार चल रहा है।

वीओ- दरअसल जसपुर कोतवाली क्षेत्र के मेघावाला में रहने वाले सेंकी चौहान ने अपनी माँ से मामूली बात पर कहासुनी के दौरान पाठल से उस पर हमला कर दिया जिसमें आरोपी की माँ रेखा चौहान के हाथों की उंगलियां कट गई उसके बाद आरोपी सेंकी चौहान अपने चाची के घर पहुँचा और अपने चचेरे भाई हर्षित और चाची सुनीता देवी पर हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरो ने सुनीता देवी को मृत घोषित कर दिया और आरोपी के माँ और भाई के हाथों की उंगलियां कट गई है जिनका उपचार चल रहा है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस जांच में जुट गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमो का गठन किया गया। पुलिस ने आरोपी सेंकी चौहान को गिरफ्तार कर लिया। पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय सिंह ने बताया कि मेघावाला गांव में एक सेंकी नाम का लड़का है कुछ समय पहले इनके चाचा ने इन्हें टोक दिया था ओर डाट दिया था और उसके बाद से ये अपने मन मे उस बात को बैठा चुका था और ये लड़का कहता था कि मैं अपने चाचा को सबक सिखाऊंगा और कल भी ये लड़का काफी उत्तेजित हो गया जिसके बाद इसकी माँ ने इसे समझाने का प्रयास किया और जब रोकने का प्रयास किया तो इसने पाठल से हमला कर दिया उसके बाद ये अपने चाचा के घर गया और चाची मिली जिनके ऊपर इसने बुरी तरह से हमला किया जिनको काफी चोटे आई ओर चाचा का बेटा मिला उन पर भी हमला किया। आस पड़ोस के लोग इकट्ठा होकर उनको केबीआर हॉस्पिटल ले गए ओर उपचार के दौरान इसकी चाची की मृत्यु हो गई पुलिस को सूचना मिली तो तत्काल 5 टीमो का गठन किया गया ओर एक टीम को अस्पताल में बाकी टीम को अभियुक्त की गिरफ्तारी में लगाया गया क्योंकि ये सन्देह था जिस तरीके से इसने अपनी माँ पर चाची पर ओर छोटे भाई पर हमला किया तो किसी और पर हमला ना कर ले ओर इसमे सफलता मिली सेंकी को गिरफ्तार किया है ओर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *