निकाय चुनाव मे तैयारिया शुरू नगर अध्यक्ष पद पर सतेंद्र शर्मा ठोक सकते है ताल पूर्व अध्यक्ष पर कसा तंज

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने राज्य में तय समय पर निकाय चुनाव न कराएं जानें को लेकर दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई की और सरकार से जवाब मांगा गया था।जवाब में सरकार की तरफ से अपर सचिव शहरी ने अवगत कराया कि अगस्त के अंतिम सप्ताह या सितंबर के पहले सप्ताह में राज्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति हो जाएगी और 25 अक्टूबर तक निकाय चुनाव सम्पन्न हो जाएंगे।साथ ही हाईकोर्ट का आदेश आने के बाद राज्य की नगर पंचायतों में सरगर्मी तेज हो गई है और चुनाव लडने के इच्छुक नेता अपनी-अपनी नगर पंचायतों में जनता के बीच वोट साधने के लिए सेंधमारी करने लगें हैं और अपनी मजबूत दावेदारी के कयास नेता लगा रहें हैं।
वहीं बता करें नगर पंचायत भगवानपुर की तो उक्त नगर पंचायत में का चुनाव होने जा रहा है और यहां पर इस बार जनता किसे चुनेगी यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

वही भगवानपुर से वरिष्ट सत्येंद्र शर्मा कांग्रेस नेता
इस बार मजबूत दावेदारी लेकर चुनाव मैदान में उतरे हुए हैं और सालों से सत्येंद्र शर्मा भगवानपुर से कांग्रेस नेता सत्येंद्र शर्मा जनता के बीच में जाकर उनका हालचाल जानने में लगें हुए हैं

भगवानपुर सत्येंद्र शर्मा कांग्रेस नेता की
नगर पंचायत भगवानपुर की जनता उनके लिए सर्वोपरि है और वह अपनें क्षेत्र की जनता की सेवा करने से पिछे नहीं हटेंगे।वह कहते हैं कि उनका मकसद जनता की सेवा करना और समाज में रहकर चहुंमुखी विकास करना उनकी प्राथमिकता में सुमार है।बता दें कि भगवानपुर सत्येंद्र शर्मा एक बहुत पुराने अनुभावी नेता हैं और उन्होंने हमेशा से कांग्रेस के हितों की बात की है वही क्षेत्र में अधिक विकास कराया और जनता के दुःख सुख के साथी रहें।
सत्येंद्र शर्मा कांग्रेस नेता वर्तमान में जनता के बीच में पहुंच रहें हैं और जनता से क्षेत्र की समस्याओं का सुझाव मांग रहें हैं।

भगवानपुर सत्येंद्र शर्मा कांग्रेस नेता का कहना है यदि क्षेत्र की जनता इस बार उन्हें एक मौका जीत का देती है तो वह अपनी कसोटी पर खरे उतरेंगे और क्षेत्र में सड़कों के अलावा जलभराव की समस्या से जनता को निजात दिलाने का काम करेंगे।

और कहा कि वह नगर पंचायत की जनता को खुशहाल देखना चाहते हैं और जीतने के बाद जो भी नगर पंचायत में कार्य करायें जाएंगे, वह जनता के सुझाव से ही करायें जाएंगे।इसके अलावा क्षेत्र को हाईमास्ट लाईटों से सराबोर करने का काम किया जाएगा और क्षेत्र में जगह-जगह सुध पेयजल के लिए आरो आदि का इंतजाम किया

जाएगा।साथ ही क्षेत्र को शिक्षित बनाने हेतु स्कूलों को गति देने का काम किया जाएगा और क्षेत्र को साफ सुथरा बनाया जाएगा,इसके लिए अलग से कूड़ा ढूलाई करने हेतु अधिक वाहनों की व्यवस्था की जाएगी।नगर पंचायत में नौजवान सफाई कर्मचारीयों को स्थापित कराया जाएंगे और नगर के गली मोहल्लों को रोशनी से जगमगाया जाएगा।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *