पेयजल को लेकर महिलाओं का फूटा गुस्सा खाली बर्तनों के साथ प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन पेयजल उपलब्ध कराने की उठाई मांग

: लोहाघाट (चंपावत)

चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के नेपाल सीमा से लगे खालगड़ा क्षेत्र में पेयजल के लिए हाहाकार मच गया है ग्रामीण तीन चार किलोमीटर दूर से पानी ढोने को मजबूर है रविवार दोपहर को आक्रोशित महिलाओं ने पेयजल उपलब्ध कराने की मांग को लेकर पुष्पा पांडे के नेतृत्व में खालगढ़ बाजार में खाली बर्तनों के साथ प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की पेयजल को लेकर सबसे ज्यादा आक्रोश महिलाओं में देखने को मिला महिलाओं ने कहा बरसों से एकमात्र हैंडपंप के सहारे खालगढ़ की 200 से अधिक जनता को छोड़ दिया गया है हैंडपंप भी अक्सर खराब रहता है तथा उसका पानी पीने योग्य भी नहीं रहा आक्रोशित महिलाओं ने कहा 2 साल से जल संस्थान के द्वारा हर घर नल हर घर जल योजना का कार्य पूरा नहीं किया गया है विभागीय अधिकारियों के द्वारा सिर्फ उन्हें आश्वासन दिए जा रहे है उन्होंने कहा 200 से अधिक की आबादी पानी के लिए परेशान है महिलाओं व बच्चों का अधिकतर समय पानी ढोने में बीत रहा है फरवरी माह में ही खालगढ़ क्षेत्र में सूखे के हालात पैदा हो चुके हैं उन्होंने शासन प्रशासन से जल्द से जल्द जल जीवन मिशन योजना का निर्माण कार्य पूर्ण कर उन्हें पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है तथा मांग पूरी न होने पर महिलाओं ने जल संस्थान के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है वही जल संस्थान के अभियंता पवन बिष्ट ने बताया योजना का 70% कार्य पूर्ण हो चुका है मार्च माह तक ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध करा दिया जाएगा उन्होंने कहा योजना पर लगातार कार्य चल रहा है जल्द ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो जाएगा प्रदर्शन करने में निर्मला पांडे, जानकी देवी ,रेखा अधिकारी ,सोनू अधिकारी ,तारामणि ,बिमला पांडे, नीतू पांडे ,बबीता पांडे , नीमा चिलकोटी ,चंचला देवी, भुवन पांडे ,डॉक्टर बी के सरकार, नवीन चिलकोटी ,मोहित पांडे ,नरेश पांडे ,सुनीता देवी ,तुर्की देवी आदि मौजूद रहे

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *