प्रेमिका ने प्रेमी के सीने मे खंजर घोपकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट

घाड़ टीवी…देहरादून में युवती ने अपने प्रेमी के सीने में चाकू घोंप उसकी हत्या कर दी। मामला रायपुर थाने का है। युवती अपने प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में ही रहती थी। दोनों की जल्द ही सगाई होने वाली थी. शादी की तारीख भी फाइनल हो चुकी थी। लेकिन उससे पहले ही युवती ने अपने प्रेमी को मौत के घाट उतर दिया।

एसएसपी ने बताया कि युवती ने बीती 26 अप्रैल शाम को अपने प्रेमी को चाकू मारकर घायल कर दिया था। प्रेमी को देहरादून के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. 27 अप्रैल को उपचार के दौरान प्रेमी की मौत हो गई थी। वहीं मृतक युवक के पिता देवेंर पाल सिंह रावत ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। युवक के पिता देवेंद्र पाल सिंह रावत ने अपनी शिकायत में बताया कि उनका 27 साल के बेटा अजय रावत का राधिका से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों बीते एक साल से देहरादून के ही नेहरू ग्राम में लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। अक्टूबर में दोनों की शादी होनी थी। आरोप है कि 26 अप्रैल शाम को दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसी दौरान राधिका ने सब्जी काटने वाला चाकू अपने प्रेमी अजय के सीने में गाड़ दिया, जिससे अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने अजय को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया. उपचार के दौरान 27अप्रैल को अजय की मौत हो गई।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *