बारिश और बर्फबारी के बाद पहाड़ों में आज काफी अच्छी चटक धूप खिल चुकी है जिस कारण ऊंची चोटियां दूर से ही देखने पर बेहद खूबसूरत चांदी की तरह चमकते हुए नजर आ रहे हैं, यहां तक की कई तीर्थ स्थलों एवं कई पर्यटक स्थलों में 1 से 2 फीट बर्फ की चादर बिछी हुई देखी जा सकती है, श्री बद्रीनाथ धाम जी के ऊंची चोटियों में तकरीबन 1 फीट से अधिक ताजी बर्फ की चादर बिछी हुई है, तो वहीं दूसरी और श्री हेमकुंड साहिब जी के धाम की ऊंची चोटियों में भी तकरीबन 2 फीट के आसपास ताजी बर्फबारी हुई है, वही बात करें विश्व पर्यटक स्थल मिनी स्वीटजरलैंड औली की तो यहां भी आधा फीट से अधिक बर्फ की ताजी परत जमी हुई देखी जा सकती है,, तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि किस तरह से पहाड़ चटक धूप खिलने के बाद किस तरह से बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं जो कि आप तस्वीरों में साफ-साफ देख सकते हैं, तस्वीरों में आप यह भी देख सकते हैं कि किस तरह से भारत की मिनी स्विट्ज़रलैंड कहीं जाने वाली औली किस तरह से बर्फ की चादर में लिपटी हुई देखी जा रही है,,
