गंगाजल लेकर हरिद्वार से लौट रहे कांवड़ यात्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत!


उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां कांवड़ यात्रा से लौट रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.
यह मामला नैनीताल जिले के रामनगर के करनपुर गांव का है, जहां 32 वर्षीय मोहित सती की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई.मोहित 20 तारीख को हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने घर के लिए निकले थे, लेकिन किसी को अंदाजा भी नहीं था कि यह यात्रा उनकी आखिरी यात्रा बन जाएगी।
मोहित के साथ यात्रा कर रहे कांवड़ यात्रीयों ने कहा कि”हम सब साथ ही चल रहे थे, वो बिल्कुल ठीक था। फिर अचानक बेहोश हो गया…हमें समझ नहीं आया कि आखिर हुआ क्या?”
बताया जा रहा है कि रामनगर के लालढांग के पास मंगलवार को अचानक मोहित की तबीयत बिगड़ी, उसके साथ चल रहे अन्य कांवड़ यात्रियों और परिजनों ने तुरंत उसे रामनगर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मोहित सती की मौत कैसे हुई? यह अभी भी एक रहस्य बना हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा।
मोहित की मौत की खबर जैसे ही उनके गांव करनपुर पहुंची, पूरे गांव में मातम छा गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों का कहना है कि मोहित मिलनसार और खुशमिजाज इंसान थे। किसी को विश्वास नहीं हो रहा कि अब वो इस दुनिया में नहीं रहे,उनका कहना है कि वह”बहुत अच्छा लड़का था, सबकी मदद करता था। भगवान उसके परिवार को इस दुख से उबरने की शक्ति दे।”
फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई की जा रही है, वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सारी चीजें स्पष्ट हो पायेगी.
कि यह मौत किसी बीमारी का नतीजा थी या इसके पीछे कोई और वजह थी, यह जल्द ही साफ होगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वह अपने दोस्तों के साथ जब कांवर ला रहा था तब आज अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, परिजनों का कहना है की प्रथम द्रष्टया ऐसा लग रहा है कि हार्ट के दौरे की वजह से उसकी मौत हुई है.

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *