घाड़ टीवी रुड़की वरिष्ठ नागरिक रमेश पाल सिंह ने 2 दिन पूर्व वन विभाग कार्यालय रुड़की में सूचना दी कि गंगा नहर किनारे खड़े सरकारी पेड़ो को कांवड़ पटरी सफाई ओर लॉपिंग के नाम पर कुछ भूमाफिया लोग पेड़ो को जड़ से काट रहे हे इस सूचना पर रुड़की वन सुरक्षा बल की टीम ओर रुड़की रेंज से सौरभ सैनी मौके पर पहुंचे और एक ट्रैक्टर ट्रॉली लकड़ी से भरी हुई पकड़कर चौकी ले गए बाद में जानकारी लेने पर पता लगा की वन कर्मियों द्वारा सरकारी पेड़ काटने वाले ठेकेदार से सांठ गांठ कर ट्रैक्टर को चौकी लाकर छोड़ दिया गया और सबको ये बोल दिया गया कि ये मोके से लकड़ी लाने के लिये ट्रैक्टर किराये पर लाए थे फ़िलहाल बिना किसी कार्यवाही के मामले को रफा दफा कर दिया गया
अब सवाल इस बात का है ज़ब सूबे के मुख्यमंत्री से लेकर फ़िल्मी स्टार तक सभी सेलिब्रेटी एक पेड़ माँ के नाम की मुहीम चलाकर पर्यावरण को बचाने मे लगे है और जो वनो के रक्षक है वो वन माफियाओ को संरक्षण मे देने मे कोई कौर कसर नहीं छोड़ रहे जिसकी बाणी पहले टेक्टर की आजादी और अब ट्राली भेजनें की तैयारी मे जूटे अधिकारी सवालों के घेरे मे आ गये
अब देखना दिलचस्प होगा क्या अधिकारियो के ऊपर भी कोई क़ानून है जो भृष्ट अधिकारियो पर कार्यवाही कर सके

