काशीपुर मोटेश्वर महादेव शिव मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। जिस्मो लेकर तैयारियां अपने अंतिम दौर में हैं। वही मंदिर समिति द्वारा मेले को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
वीरों : आपको बता दें कि काशीपुर में माँ बाल सुंदरी देवी मंदिर से कुछ दूरी पर भगेण मोटेश्वर महादेव का मंदिर स्थित है। यह काशीपुर के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक मंदिर माना जाता है। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल कांवर के जरिये लाने वाले कांवरियों के लिए जलाभिषेक की अलग से व्यवस्था की गई है। वहीं महाशिवरात्रि के मौके पर सुबह से ही यहां पर जलाभिषेक के लिए भक्तो भारी भीड़ उमड़ती है और जलाभिषेक के बाद भक्तगण मेले का भी लुत्फ उठाते हैं। मेले में लगने वाले झूले और तमाम तरह की दुकाने हर वर्ष आकर्षण का केंद्र रहती हैं तो वही इस बार मेले में हिंडौला, नाव, डोरा-टोरा, ब्रेक डांस के अलावा छोटे छोटे बच्चों के लिए
ट्रेंपोलिन जैसे झूलों की व्यवस्था की गई है। मंदिर पुजारी राघवेन्द्र नागर ने बताया कि प्रशासन के सहयोग से मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ ही सभी प्रकार की व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिर समिति के सभी सदस्य पुलिस प्रशासन के साथ व्यवस्था बनाने का कार्य करेंगे। काशीपुर में महाशिवरात्रि मेले का आगाज आज से हो जाएगा और यह मेला आज और कल यानि कि 2 दिन चलेगा।
