
घाड टीवी…..:पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (NMOPS ) जनपद चंपावत के सभी सदस्यों एनएमओपीएस की राष्ट्रीय और प्रांतीय कार्यकारणी के आवाहन पर o1 अप्रैल 2025 से उत्तराखंड में यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) लागू करने के विरोध में जनपद चंपावत के सभी विद्यालयो और कार्यालयों में कार्यरत शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारियों ने चम्पावत एनएमओपीएस के जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह मेहता और जिला मंत्री प्रकाश तड़ागी के नेतृत्व में कालाफीता बांधकर और यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) की प्रतियाँ जलाकर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।जिला अध्यक्ष गोविंद मेहता का कहना है कि o1अप्रैल 2025 को शाम 4:00 जनपद के पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन NMOPS के पदाधिकारी और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी यूनिफाइड पेंशन स्कीम UPS के विरोध में और पुरानी पेंशन बहाली हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन देंगें।साथ ही गोविंद मेहता ने यह भी बताया कि आगामी 10 अप्रैल को प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में प्रदेश के हजारों शिक्षक,कर्मचारी UPS के विरोध में आक्रोश मार्च निकालेंगे। और 01 मई 2025 को देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर में देश लाखों शिक्षक कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली OPS के लिए धरना प्रदर्शन करेंगे। और यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक देश की सीमा की सुरक्षा करने वाले अर्धसैनिक बलों की, अग्निवीरों की, डॉक्टर, इंजीनियर, सभी शिक्षक, कर्मचारियों की जब तक पुरानी पेंशन बहाली नहीं हो जाती है। जिसका समर्थन सभी कर्मचारी शिक्षक संगठनों द्वारा किया गया।