रुड़की आसफनगर झाल में 13 गाय के शव मिलने से हिंदू संगठनों में आक्रोश गौ रक्षा दल ने जताई बड़ी साजिश की आशंका

रुड़की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में गंगनहर की आसफनगर झाल में 13 गाय के शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते हिन्दू संगठन और गौ रक्षा दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद लोगों की जान बचाने वाले मोनू जलवीर नाम के युवक और पुलिस की मदद से जेसीबी मशीन लगाकर गाय के सभी शवों को गंगनहर से बाहर निकाला गया है। जिसके बाद गंगनहर किनारे जेसीबी मशीन से एक बड़ा गड्ढा खोदकर सभी गाय के शवों को दबा दिया गया है। गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा बताया गया कि बड़ी संख्या में हुई गाय की मौत सभी हिंदू संगठनों एवं गौ रक्षक दलों के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है और उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी साजिश की जा रही है इतनी बड़ी संख्या में गाय की मौत कैसे हुई और किसके द्वारा शवों को गंगनहर में डाला गया पुलिस के द्वारा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *