भाजपा सरकार पर जमकर बरसे प्रीतम सिंह बोले 16 फरवरी को होगा राज्यपाल घेराव

फरवरी को होगा कांग्रेस की और राज्यपाल आवास का घेराव कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने रुड़की में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक की बैठक में उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि केवल रुड़की से ही करीब पांच हजार कांग्रेस कार्यकर्ता राज्यपाल आवास घेराव में शिरकत करेंगे प्रीतम सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है हर जिले में हत्या डकैती चेन स्नेचिंग जैसी घटनाएं आम हो गई हैं उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ाता जा रहा हैं जिनमें भाजपा से जुड़े नेताओं की संलिप्तता सामने आना बेहद चिंताजनक है केंद्र सरकार के बजट पर हमला बोलते हुए प्रीतम सिंह ने कहा कि यह बजट आम आदमी की कमर तोड़ने वाला है महंगाई चरम पर है और जनता त्रस्त है लेकिन सरकार को आम लोगों की कोई चिंता नहीं है अंकिता भंडारी हत्याकांड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष दो हजार बाईस में ही परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग की थी लेकिन सरकार उस समय सोती रही अब जब एक महिला द्वारा ऑडियो वायरल किए जाने के बाद मामला तूल पकड़ता है तब मुख्यमंत्री को मजबूरन सीबीआई जांच की घोषणा करनी पड़ती है प्रीतम सिंह ने कहा कि हालात इतने खराब हैं कि भाजपा के विधायक खुद अपनी सरकार पर सवाल उठा रहे हैं और कानून व्यवस्था के खिलाफ धरना देने को मजबूर हैं भू-कानून के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि दो हजार दो में कांग्रेस सरकार ने सशक्त भू-कानून लागू किया था जिसे भाजपा सरकारों ने खत्म कर बाहरी लोगों को जमीन खरीदने की खुली छूट दे दी जनता के विरोध के बाद जो भू-कानून लाया गया वह इतना कमजोर है कि उसका कोई वास्तविक लाभ प्रदेश को नहीं मिल रहा कांग्रेस नेताओं ने एक स्वर में कहा कि सौल्ह फरवरी को राज्यपाल आवास घेराव ऐतिहासिक होगा और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता की आवाज मजबूती से बुलंद की जाएगी

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *