भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर सिकरोड़ा मार्ग पर खडे सरकारी पेड़ो की सियामत आ गयी है वन तस्कर दिन दहाड़े कुल्हाड़ी लेकर जमोये के पेड़ अर्जुन के पेड़ व अन्य पेड़ो का दुश्मन बन बैठा जिसकी एक वीडियो बनाई गयी और सोशल मिडिया पर देखी गयी चोर नाम से नहीं बल्कि गांव के नाम से पहचाना जा रहा है
वही सूत्रों ने बताया की चोर मानक मज़रा गांव का रहने वाला है और सुबह सुबह जंगल से पेड़ो की चोरी करने निकल जाता है जिसे वन विभाग की टीम तलाश कर रही है
आप को बता दे की वन चोर का हर रोज चोरी करने का अंदाज निराला है लोग समझते है छोटी मोटी चोरी है मगर लोग गलत है चोरी छोटी मोटी नहीं बल्कि हजारों लाखों की जाती है जिसे विभाग किसी भी अंदाज मे वसूल सकते है
वही वन अधिकारी ने बताया की ऐसे वन तस्करो को कतई बक्शा नहीं जायेगा और उनपर वन अधिनियम के तहत कार्यवाही की जायेगी
