घाड़ टीवी..चारधाम यात्रा आज से विधिवत शुरू हो चुकी है और हरिद्वार से लेकर धामों तक तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। यात्रियों की आवाजाही को सुचारू बनाए रखने के लिए परिवहन विभाग भी फुल एक्शन मोड में है। हरिद्वार में ग्रीन कार्ड वितरण का काम तेज़ी से चल रहा है, लेकिन इस बार नियम सख्त हैं, खासकर बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों के लिए।
VO:- चारधाम यात्रा के पहले ही दिन हरिद्वार का ट्रैवल और ट्रांसपोर्ट सिस्टम एक्टिव मोड में दिखा। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड राज्य के कमर्शियल वाहनों को एक बार के लिए ग्रीन कार्ड जारी किया जा रहा है, जबकि बाहरी राज्यों के वाहनों को सिर्फ 15 दिनों के लिए ही ग्रीन कार्ड मिलेगा। अभी तक हरिद्वार कार्यालय से करीब 2500 ग्रीन कार्ड जारी किए जा चुके हैं।वाहनों को ग्रीन कार्ड देने से पहले परिवहन विभाग द्वारा दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है, जिसमें आरसी, इंश्योरेंस, परमिट और फिटनेस सर्टिफिकेट की स्क्रूटनी की जा रही है। यही नहीं, बाहरी राज्यों के वाहन संचालकों को ग्रीन कार्ड देने से पहले उत्तराखंड टैक्स भुगतान, टोल टैक्स रसीद और प्रवेश परमिट जैसे दस्तावेज भी अनिवार्य कर दिए गए हैं।हमारी कोशिश है कि स्थानीय ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को नुकसान न हो और चारधाम यात्रा में सुरक्षा और पारदर्शिता बनी रहे। इसी को ध्यान में रखते हुए नियम सख्त किए गए हैं।