सल्ट के पोखरी गांव बुजुर्ग ब्यक्ति को तेंदुए ने बनाया अपना निवाला….स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग के प्रति जताया आक्रोश।

वन विभाग , पुलिस की टीम ने किया घटनास्थल निरीक्षण

घाड टीवी स्याल्दे – उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक तेंदुए का आतंक थमने का नहीं ले रहा है। वहीं अल्मोड़ा जिले के विकास खंड सल्ट पोखरी गांव बुजुर्ग ब्यक्ति को तेंदुए ने मार डाला। स्थानीय ग्रामीण श्याम सिंह जब रविवार सुबह गोपाल सिंह से मिलने उनके घर ग्राम पोखरी मनराल कनोला तोक पहुंचे तो गोपाल सिंह के कमरा खुला जमीन में पड़े हुए थे । स्थानीय ग्रामीण में दहशत मच गया। स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग, पुलिस को घटना सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी व सल्ट पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तो गोपाल सिंह का शव कमरे बरामद हुआ। उनका एक हाथ गायब मिला,सिर के पीछे साइट पर हमला किया हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे पोस्टमास्टर की कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी अनुसार गोपाल सिंह पुत्र राजे सिंह करीब उम्र 65 वर्ष बताई जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने सल्ट क्षेत्र तेंदुए की गतिविधियों आक्रोश जताया। उन्होंने बताया कि तेंदुए की घटनाएं लगातार बढ रही है।गांव में दहशत बना हुआ है। स्कूली बच्चे को विधालय जाने में कतराने लगे हैं। उन्होंने वन विभाग क्षेत्र में गश्त करने व पिंजरा लगाने की मांग की। उन्होंने कहा स्थानीय ग्रामीणों का मवेशियों के लिए जंगल से लकड़ी व चारा लाना मुश्किल हो गया है। सल्ट पूर्व ग्राम प्रघान संगठन अघ्यक्ष गोपाल सिंह रावत ने तेंदुए की घटनाएं पर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा सल्ट क्षेत्र में तेंदुए का आतंक बना हुआ है। उन्होंने कहा तेंदुए के आतंक से जानवरों के लिए घास लाना भी मुश्किल हो गया है। वहीं प्रभागीय वनाधिकारी अल्मोड़ा दीपक सिंह ने बताया कि ब्यक्ति पर प्रथम दुष्टया के आधार पर तेंदुए का हमला नहीं है ।पुलिस की फॉरेंसिक टीम मौके पर भेजा गया है। उन्होंने कहा शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने जानकारी मिल पायेगी। स्थानीय ग्रामीणों को समूह में जंगल जानें के जागरूक किया जा रहा है।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *