घाड टीवी…..पथरी थाना क्षेत्र में दलित युवक राजन की गोली मारकर हत्या के बाद इलाके में तनाव गहरा गया है। न्याय की मांग को लेकर सोमवार को भीम आर्मी के सैकड़ों कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह के नेतृत्व में रोशनाबाद स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती, आंदोलन जारी रहेगा।
आपको बता दे मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। एसएसपी कार्यालय के बाहर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और दोषियों को फांसी देने की मांग उठाई।भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने कहा कि दलित समाज के लोगों के साथ हो रहे अत्याचारों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का भी आरोप लगाया।वहीं, पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।इस बीच, गोलीकांड के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मामले में अब तक कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा चुकी है।स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
