घाड टीवी..राज्य सरकार द्वारा दो माह पूर्व भगवानपुर ब्लॉक प्रमुख करुणा कर्नवाल के अधिकार सीज कर दिए गए थे। जिसको लेकर करुणा कर्नवाल ने उच्च न्यायालय में गुहार लगाते हुए सरकार के कदम को गलत बताते हुए अपने अधिकार वापिस कराने की प्रार्थना की थी । जिस पर उच्च न्यायालय ने सुनवाई करते हुए राज्य सरकार के आदेश पर पूर्ण रूप से रोक लगाते हुए करुणा कर्नवाल को दोबारा प्रमुखी के अधिकार दे दिए गए । इस अवसर पर आज ब्लॉक भगवानपुर के प्रांगण में क्षेत्र के बी डी सी मेंबर और ग्राम प्रधान इकट्ठा हुए और ब्लॉक प्रमुख करुणा कर्नवाल का फूल मालाओं से स्वागत किया । वहीं खास बात ये रही कि राकेश परिवार की तीनों बी डी सी मेंबर करुणा कर्नवाल के साथ नजर आई । कांग्रेस विधायक ममता राकेश की पुत्री आयुषी राकेश जो कि ज्येष्ठ प्रमुख है तो वही भाजपा नेता सुबोध राकेश की भतीजी करिश्मा राकेश बी डी सी, तथा बहन सुदेश राकेश बी डी सी मौजूद रही। सुदेश राकेश ने कहा कि कुछ लोग बोलते हैं कि राकेश परिवार राजनीति में कभी किसी का साथ नहीं देता है जो कि पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि आज इससे बड़ा प्रमाण और क्या होगा कि आज राकेश परिवार की तीनों बी डी सी करुणा कर्नवाल के साथ है और विकास के मामले में राकेश परिवार करुणा कर्नवाल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। इस बीच बहाल हुई ब्लॉक प्रमुख करुणा कर्नवाल ने बताया कि मैं नाम नहीं ले सकती लेकिन सबको पता है कि ये काम किसका कराया हुआ है लेकिन माननीय उच्च न्यायालय ने इंसाफ करते हुए सरकार के आदेश पर रोक लगा दी है और मुझे फिर से बहाल कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पदचिन्हों पर चलते हुए सभी वर्गों का विकास करने का प्रयास करूंगी । उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने मेरे साथ इस लड़ाई में साथ दिया उनका तहेदिल से धन्यवाद करती हूं।
