रायपुर मुंतजीर की मौत आखिर क्यों बन गई पहेली

भगवानपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में। 15 तारिख दिन सोमवार समय शाम चार बजे से लापता मुंतजिर का शव रात लगभग 9 बजे सतीश पुत्र महेंद्र निवासी रायपुर के कमरों में नग्न अवस्था में मिली थी जिसके बाद ग्राम प्रधान और मृतक के पुत्र ने नग्न अवस्था में पड़े शव को कपड़े पहनाये और भगवानपुर पुलिस को जानकारी दी
हालाकि पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया मगर आधी रात और सुबह तक गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म था गांव के लोग सीधे तौर पर मुंतजीर की मौत को हत्या मान रहे थे मगर कुछ लोगो के दबाव में आकर पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देना भी मुनासिब नहीं समझा जिससे साफ तौर पर परिवार पर दबाव साफ देखा गया कुछ फैक्ट्री मालिक अपनी आन बान शान को बचाने के लिये पीड़ित पर दबाव बनाने का दिखावा करते नजर आये क्योंकि जो लैंड किराये पर था उसका तार उन लोगो से जुड़े थे जिनका नाम मुंताजिर कांड में आने की संभावना थी मगर केश नर्म पड़ता गया और धीरे धीरे गांव के लोगो ने मुन्तजिर की मौत को बुरा सपना मानते हुए दिलो में दफन कर लिया
गांव के लोग अभी भी चाहते है की मुंतजिर की मौत का काला सच गांव के सामने आना चाहिए चाहे मौत हार्ट अटैक से हुई हो या फिर साजिश के तहत
अब सवाल इस बात का है की अगर मुंतजीर की मौत हार्ट अटैक से हुई है तो उसकी बॉडी नग्न अवस्था में क्यों मिली फोन लोकेशन और कैमरे की सीडीआर ये जांच क्यों हवा हवाई हो गई जो सोचने का विषय है
अब सवाल इस बात का है आखिर कोन है कंपनी मालिक जिसने मैनेज करने में अहम भूमिका निभाई और केश रद्दी में दफन होकर रह गया जोकि लोगो के दिलो में नासूर बनकर रह गया
हालाकि मीडिया ने रायपुर आवाम की गुजारिश पर खबर को परमुखता से दिखाने और पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के उदस्य से ख़बर को प्रकाशित किया है जिसमें आवाम मित्र पुलिस से खुलासे की उम्मीद कर दूध का दूध पानी का पानी कर जनता के सामने लाना चाहती है जिससे मृतक की आत्मा को शांति मिल पाये

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *