हरिद्वार के जाट बहादुरपुर में गोलीकांड: पोस्टमार्टम से पहले जिला अस्पताल के बाहर भारी सुरक्षा, भीम आर्मी ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

– हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में हुए खूनी संघर्ष के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। मृतक राजन के पोस्टमार्टम से पहले जिला अस्पताल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।मामले को लेकर मृतक के परिजनों के साथ भीम आर्मी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में अस्पताल के बाहर जमा हो गए। भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है।स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। अस्पताल परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है और कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस बीच, पीड़ित परिवार इंसाफ की गुहार लगा रहा है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहा है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *