लोहाघाट में नमामि गंगे परियोजना के तहत गंगा संरक्षण व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

:- स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट में नमामि गंगे व अर्थ गंगे परियोजना के अंतर्गत गंगा संरक्षण व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की नोडल डॉक्टर सुमन पांडे के नेतृत्व में बुधवार को महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नगर के बजरंगबली वार्ड में स्थित प्राचीन जल स्रोत रूक्मणी नौले की सफाई की । महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं और नमामि गंगे की टीम ने मिलकर नौले के आसपास की गंदगी को साफ किया।इस अवसर पर, नुक्कड़ नाटक और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया छात्र-छात्राओं ने जल संरक्षण और प्राचीन जलस्रोतों को बचाने के लिए नारे लगाए और लोगों को जागरूक किया।कार्यक्रम में नमामि गंगे की नोडल अधिकारी डॉ सुमन पांडे एवं सदस्य डॉ कमलेश सक्टा ने छात्र-छात्राओं को जल संरक्षण के विषय में जानकारी दी और नौलों के संरक्षण के लिए स्थानीय लोगों से आगे आने को कहा।इस कार्यक्रम में वार्ड मेम्बर सुरेश सिंह फर्त्याल उपस्थित रहे और उन्होंने वार्ड के सदस्यों और नमामि गंगे की टीम की सराहना की।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *