कुंजा बहादुरपुर…राजा विजय सिंह और सेनापति कल्याण सिंह को नहीं भूलेगा यह देश.

घाड टीवी…..भगवानपुर के कुजा बहादुरपुर स्थित पीएम श्री शहीद राजा विजय सिंह राजकीय इंटर कॉलेज के वार्षिक उत्सव में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि कुजा बहादुरपुर गांव शहीदों की जन्मस्थली रही है इस गांव के राजा विजय सिंह और उनके सेनापति कल्याण सिंह की कुर्बानी को यह देश कभी भुला नहीं पाएगा।उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के लिए पहली लड़ाई 1822-23 में कुजा बहादुरपुर से लड़ी गई थी यहीं से देश की आजादी का पहला बिगुल बजा था जिसे आज भी लोग याद करते हैं। डॉ निशंक ने कहा कि आज कुजा बहादुरपुर के इतिहास को बच्चों के पाठ्यक्रम में भी शामिल किया गया है।कुजा बहादुरपुर गांव के इतिहास को आने वाली पीढ़ी के बच्चे भी अच्छी तरह से पढ़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि राजा विजय सिंह और उनके सेनापति कल्याण सिंह का इस देश का बहुत बड़ा योगदान रहा है उत्तराखंड के विकास के साथ साथ इस गांव का विकास करना भी सरकार की पहली प्राथमिकता है।यह धरती वीरों की धरती रही है जहां से बड़े बड़े योद्धाओं ने इस देश की आजादी के लिए हंसते हंसते अपनी जान की कुर्बानी दी और कभी डरे नहीं कभी पीछे नहीं हटे अंग्रेजों का डटकर मुकाबला किया यह देश ऐसे वीरों और योद्धाओं के बलिदान को हमेशा याद रखता रहेगा।इस मौके पर डॉ निशंक ने कॉलेज के ऐसे चालीस मेधावी छात्र छात्राओं को भी मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जिन्होंने खेलकूद,सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अच्छे अंक लाकर अपने कॉलेज का नाम रोशन किया है।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *