22 जुलाई से कावड़ यात्रा 2024 शुरू होने जा रही है इसी को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने इस बार फिर से सभी होटल ढाबों के संचालकों को निर्देश दिए हैं कि अपने होटल के बाहर रेट लिस्ट, सीसीटीवी, के साथ साथ अपने नाम मोटे अक्षरों में अंकित करें, इसके साथ ही इस बार कावड़ मार्ग पर पड़ने वाले फलों के ठेले पर भी ठेले वालों के नाम लिस्ट लगाकर चिपकाने के आदेश जारी किए गए है वही होटल रेस्टूरेंट पर काम करने वालो का सत्यापन भी कराना होगा। पुलिस के दुवारा चंडीघाट से लेकर चिड़ियापुर तक चैकिंग अभियान चलाया गया जिसमे आदेश का पालन न करने वालो के 92000 के चालान काटे गये।
