
बीते रोज काशीपुर के नगर निगम प्रांगण में शपथ लेने के बाद काशीपुर नगर निगम के मेयर दीपक वाली एक्शन में आ चुके हैं। शपथ लेते ही दो प्रतिशत दाखिल खारिज शुल्क को समाप्त करने के बाद बीती देर शाम नगर निगम के मेयर दीपक वाली ने गिरीताल के जीर्णोद्धार करने के उद्देश्य से सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक ली। बैठक के बाद गिरी सरोवर का अधिकारियों और स्थानीय लोगों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।
: आपको बताते चलें कि बीते रोज सुबह मेयर पद की अपने सभी 40 पार्षदों के साथ शपथ लेते ही पहली बोर्ड परिचय बैठक के दौरान काशीपुर की जनता से किए गए अपने पहले संकल्प को पूरा करने के मास्टर स्ट्रोक लगाते हुए 2% दाखिल खरीफ शुल्क समाप्त करने के बाद मेयर दीपक वाली चैन से नहीं बैठे और दोपहर बाद ही काशीपुर की पुरानी धरोहर गिरीताल सरोवर के जीर्णोद्धार को लेकर बीती देर शाम को ही गिरीताल के पास स्थित एक होटल में सिंचाई विभाग का अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक की इसके बाद उन्होंने स्थानीय पार्षद विजय कुमार बॉबी तथा सिंचाई विभाग के अधिकारियों तथा स्थानीय लोगों के साथ गिरीताल सरोवर के 1.6 किलोमीटर के क्षेत्र के चारों तरफ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए मेयर दीपक बाली ने कहा कि गिरीताल सरोवर के 1.6 किमी. क्षेत्र का जीर्णोद्धार कर इसे आकर्षक और भव्य बनाया जाएगा। काशीपुर से थोड़ी दूरी पर स्थित कॉर्बेट पार्क की भव्यता को देखते हुए काशीपुर के गिरीताल सरोवर को इसका प्रवेश द्वार के तौर पर तैयार किया जाएगा जिससे कॉर्बेट पार्क जाने वाले पर्यटक वहां जाते हुए यहां भी पर्यटन करने आएं। उन्होंने कहा कि यहां नौकायन के साथ साथ बच्चों के लिए किड्स जॉन, फ़ूड स्टॉल के साथ साथ सोलर लाइटों के साथ फाउंटेन आदि का भव्य तरीके से निर्माण कराया जायेगा। वहीं मेयर दीपक बाली ने कहा कि यहां हिंदी प्रेमसभा समिति से वार्ता कर पुस्तकालय की भी व्यवस्था की जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि यहां स्थापित होने वाले फ़ूड स्टॉलों पर आसपास धार्मिक स्थलों को देखते हुए खानपान की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ इसका प्रस्तुतिकरण तैयार करने के लिए कहा गया है जल्द ही उनके द्वारा तैयार प्रेजेंटेशन को सार्वजनिक किया जाएगा। इसके बाद अगर कोई सुझाव आएगा तो उस पर भी विचार किया जाएगा। उसके बाद डीपीआर भेजकर बजट मिलते ही इसके जीर्णोद्धार का कार्य शुरू किया जाएगा।