,लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव में एक घर से एक समुदाय के युवक द्वारा हिंदू नाबालिक किशोरी के अपहरण किए जाने का मामला सामने आया है। इसके बाद घटना से गुस्साए हिंदू संगठनों ने इसका विरोध किया तो समुदाय विशेष के लोगों द्वारा घटना को लेकर पथराव किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने स्थिति को काबू किया। घटना के बाद तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के बॉडीटीप गांव में एक हिंदू समुदाय की नाबालिक किशोरी का दूसरे समुदाय के एक युवक द्वारा अपहरण कर लिया गया। इसकी जानकारी जैसे ही हिंदू संगठन के लोगों को लगी तो उन्होंने घटना का विरोध करना शुरू कर दिया। इस पर दूसरे समुदाय के लोगों ने हिंदू संगठनों के लोगों के ऊपर पथराव कर दिया। जिसमें कई लोग घायल हो गए। इसकी जानकारी मिलते ही लक्सर कोतवाली पुलिस सहित अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने स्थिति को काबू किया। मौके पर पहुंची टीम ने मौके पर हुए पथराव के बाद पत्थरों को इकट्ठा कर लिया गया है। पुलिस द्वारा घटना पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस की अलग-अलग टीम किशोरी को बरामद करने व आरोपी की गिरफ्तारी में लगी हुई है। मामले को लेकर कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है, और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति
लक्सर।
कोतवाली क्षेत्र के बाड़ी टीप गांव में किशोरी के अपहरण की घटना हो जाने के बाद दो समुदाय के बीच में कहासुनी होने के बाद जमकर विवाद हुआ। इतना ही नहीं इस दौरान जमकर पथराव भी हुआ। इसकी जानकारी मिलते ही लक्सर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने स्थिति को काबू किया। ग्रामीणों की माने तो अगर पुलिस मौके पर न पहुंचती तो घटना बड़ा रूप ले सकती थी। अब मामले को लेकर गांव में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि गांव में मामले को लेकर पैनी नजर रखी जा रही है। माहौल खराब करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं बक्शा जायेगा।
