उत्तराखंड पर्यटन विभाग के जिला पर्यटन विभाग उत्तरकाशी द्वारा गुलाबी कांठा बुग्याल में निःशुल्क 7 दिवसीय स्कीइंग फाउंडेशन कोर्स 7 फरबरी से शुरू हुआ है जो 12 फरवरी तक चलेगा, इस कोर्स करने से जहां स्थानीय युवाओं को इस क्षेत्र में स्किल डेवलप होगी तो वहीं इस क्षेत्र में पर्यटक और रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी। युवाओं को किस तरह से गाइड का काम करना है पर्यटकों के साथ किस तरह से कुशल व्यवहार के साथ साथ सुरक्षा सहित तमाम जानकारी प्रदान की जा रही है ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को कोई समस्या न हो और आने वाले समय में पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो इसके लिए हमारे जनप्रतिनिधियों और युवाओं को जागरूक होना होगा
गुलाबी कांठा बुग्याल से क्षेत्र के निशनी, बाडिया, पिंडकी, मदेश दांगुडगांव राना दुर्बिल और जो भी युवा इस कोर्स को करते हैं या इसमें रुचि रखते हैं सभी के लिए रोजगार की अपार संभावनाएं बढ़ेंगी और लोग स्वरोजगार की ओर बढ़ेंगे, आज निशनी और कंडोला में स्थानीय लोगों द्वारा बेहद खूबसूरत और शानदार होम स्टे बनाए गए हैं, जिनमें बाहर से आने वाले पर्यटक एक बार रुकते हैं, तो स्वर्ग की अनुभूति प्राप्त होती है स्थानीय होम स्टे संचालकों द्वारा पर्यटकों का आतिथ्य सत्कार भी स्थानीय परंपरा अनुसार किया जाता है जिससे पर्यटकों को हमारी देवभूमि की अतिथि देवों भव की कल्पना दिल को छू जाती है ।विगत कई वर्षों में यहां पर एक अच्छी तादाद में पर्यटकों की संख्या में इजाफा देखने को मिला रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने सरकार से मांग की है कि डोडिताल, गुलाबी कांठा बुग्याल, धीनाडा बुग्याल, सरुताल , कालिंदी बुग्याल को विकसित रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएं।
