नक्शा प्रोजेक्ट कार्यक्रम रहा फीका खाली पड़ी कुर्सियां अधिकारियो का चिढ़ाती रही मुँह


भारत सरकार की नक्शा प्रोजेक्ट कार्यक्रम की लॉन्चिंग के मौके पर उत्तराखंड से चार नगर पंचायत चयनित हुई जिनमें से एक भगवानपुर भी है उसी के क्रम में आज कार्यक्रम रखा गया था जिसमें sdm भगवानपुर जितेंद्र कुमार, नगर पंचायत भगवानपुर के ई ओ सुरेन्द्र कुमार ,नगर पंचायत अध्यक्ष गुलबहार अहमद ने मंच की शोभा तो बढ़ा दी लेकिन आमजन और बाकी अधिकतर प्रतिनिधियों ने इस कार्यक्रम से दूरी बनाकर रखी , केंद्र सरकार के इस कार्यक्रम की लॉन्चिंग का लाइव प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से हो रहा था जिसमें केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान इस योजना के बारे में बयान कर रहे थे ,अधिकारी तो मंच पर पहुंच गए थे लेकिन खाली पड़ी कुर्सियां जिम्मेदार अधिकारियों का मुंह चिढ़ाती नजर आ रही थी ,यहां तक कि नगर पंचायत के कुछ नवनिर्वाचित सभासद भी इस कार्यक्रम में शिरकत करने नहीं पहुंचे ,जो दर्जन भर लोग कुर्सियों पर नजर आ रहे है वो या तो तहसील के लेखपाल है या फिर नगर पंचायत के कर्मचारी इस बारे में हमने जब sdm भगवानपुर जितेंद्र कुमार से पूछा तो साहब कहने लगे कि धूप के कारण लोग नहीं रुक पाए ,,

वही इसी सवाल का जवाब नगर पंचायत के eo साहब ने अलग ही दिया उन्होंने कहा कि मेसेज के बाद भी कोई आया नहीं वो क्या कर सकते है

प्रोजेक्ट के लिए सर्वेयर विजय सिंह ने इस कार्यक्रम से लोगो को होने वाले फायदे के बारे में बताया


शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *