देहरादून
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोनप्रयाग से केदारनाथ और गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक रोपवे परियोजनाओं को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देवभूमि उत्तराखंड को दो बड़ी सौगातें दी हैं, जो राज्य की यात्रा प्रणाली को और भी सुगम और सुरक्षित बनाएंगी। यह परियोजना न केवल श्रद्धालुओं के लिए सुविधा प्रदान करेगी, बल्कि राज्य की पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी नए आयाम देगी।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने दिल्ली में अपने प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान इन परियोजनाओं के लिए अनुरोध किया था, और उनकी मंजूरी से उत्तराखंड के धार्मिक पर्यटन को एक नया आयाम मिलेगा।