कॉरिडोर को लेकर प्रमुख सचिव की बैठक

हरिद्वार में हरकी पैड़ी को लेकर बनाये जाने वाले कॉरिडोर को लेकर उत्तराखंड सरकार के प्रमुख सचिव आर0 मीनाक्षी सुंदरम ने आज हरिद्वार पहुँच स्टेट होल्डर्स के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने हरिद्वार के स्टेट होल्डर्स को एक बार आश्वासन दिया कि कॉरिडोर को लेकर किसी भी तरह के ध्वस्तीकरण की कोई योजना नही है, उन्होंने कहा कि पहले चरण में मात्र हरकी पैड़ी के नजदीक बने नगर निगम के जहान्वी मार्केट को स्थानांतरित ओर हरिद्वार बस स्टैंड को स्थानांतरित करने की योजना है और इसमें भी जिन दुकानों को हटाया जाएगा उनके मालिकों ओर किरायदारों को दूसरे साथ पर दुकान दी जाएगी।

वहीं स्थानीय व्यापारियों द्वारा बैठक का बहिष्कार करने के सवाल पर उन्होंने बताया कि व्यापारियों के मन मे जो भ्रम है उसी को दूर करने के लिए वे आज उनके साथ बैठक करने आये थे और संतो और श्री गंगा सभा द्वारा कॉरिडोर को लेकर सरकार के प्रस्ताव का स्वागत किया है।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *