डॉ मधु सिंह बनी भाजपा रूड़की जिलाध्यक्ष

उत्तराखंड भाजपा संगठन ने रूड़की में डॉक्टर मधू सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया है। आज भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओ ने डॉक्टर मधू सिंह का फूल मालाओ से स्वागत किया। भाजपा कार्यालय पर पहुुंचे प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि संगठन ने डा मधू को जिम्मेदारी सौंपी है सब कार्यकर्ता मिलकर अब काम करेेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के बाद संगठन के कार्य होगे। उन्होनें कहा कि यह दशक उत्तराखंड का होगा जो सरकार की योजनाये है जमीन से जुडी समस्याओ को निदान कराना होगा। सर्व समाज के सहयोग से भाजपा का झंडा फहराना है। इस अवसर पर डॉ मधु सिंह ने प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगी और पार्टी के हित में काम करेंगी। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेगी। राय सुमारी के सवाल पर बोलते हुए कहा कि पार्टी ने मापदंड के अनुसार जिलाध्यक्ष की घोषणा की गयी है।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *