घाड टीवी…हरिद्वार अर्धकुंभ मेले को प्रयागराज कुंभ मेले की तरह दिव्य भव्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने साधु संतों से सुझाव मांगे हैं। इसलिए हरिद्वार के एसडीएम अजयवीर सिंह ने अखाड़ा परिषद अध्यक्ष और निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रविंद्रपुरी से 2027 अर्धकुंभ मेले की तैयारियों को लेकर चर्चा की। एसडीएम ने उन्हें मेले की व्यवस्थाओं की तैयारियों की जानकारी से भी अवगत कराया और बताया कि अर्धकुंभ मेले के दौरान साधु संतों के साथ ही श्रद्धालुओं के लिए चाक चौबंद व्यवस्थाएं की जाएंगी
आपको बता दे महंत रविंद्रपुरी ने भी सबसे आओ कुंभ करें का आह्वान किया और कहा कि वो चाहते हैं कि 2027 में हरिद्वार अर्धकुंभ मेले का आयोजन पूर्ण कुंभ की भांति किया जाए। क्योंकि इस बार उज्जैन कुंभ मेला ग्रह नक्षत्र के अनुसार एक साल बाद पड़ रहा है। उन्हें पूरा विश्वास है कि सरकार प्रयागराज की तर्ज पर हरिद्वार अर्धकुंभ में भी अच्छी व्यवस्थाएं करेगी। एसडीएम अजयवीर सिंह ने बताया कि आगामी 25 मार्च को मुख्यमंत्री देहरादून में अर्धकुंभ मेले को लेकर बैठक करेंगे। बैठक से पहले सभी अखाड़ों के साधु संतो के पास जाकर उनसे मेले की व्यवस्थाओं से जुड़े सुझाव मांगे जा रहे हैं। इन सभी सुझावों को मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा।
