घाड टीवी..उत्तराखंड में भाजपा सरकार के 3 साल पूरे होने पर 23 मार्च को हरिद्वार जिले में भी जिला प्रशासन बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। यहां ऋषिकुल मैदान में कई बहुउद्देश्य शिविर और मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे। कार्यक्रम की तैयारियां बड़े स्तर पर की जा रही है। कर्मेंद्र सिंह जिलाधिकारी हरिद्वार ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों और आम जनता के पहुंचने की उम्मीद है। प्रशासन कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी में जुटा हुआ है।
उत्तराखंड में भाजपा सरकार के 3 साल पूरे होने पर ऋषिकुल ग्राउंड में तैयारी….