सड़क हादसे के बाद परिजनों का तांडव पहले ट्रेक्टर में आगजनी फिर युवकों को पीट पीट कर किया अदमरा
कलियर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान गुस्साई भीड़ का तांडव देखने को मिला पहले भीड़ ने ट्रैक्टर में आगजनी की फिर दो युवकों को पीट पीट कर अदमरा कर कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखा दिया
हालाकि खनन से भरे ट्रेक्टर ट्राली का रोड पर दौड़ना सबंधित अधिकारी पर सवाल खड़े करते है अवैध खनन का हिस्सा जब बंदर बांट होगा तो खनन चलता रहेगा और खनन से भरे टैक्टर ट्राली मौत बनकर सड़क पर दौड़ते रहेंगे
दरअसल घटना देर रात कलियर थाना क्षेत्र के हद्दीपुर से बुग्गवाला भगवानपुर थाना क्षेत्र से खनन से भरे ट्रैक्टर ट्राली की है जिसकी चपेट में बाइक सवार 30 वर्षीय रेणु उर्फ रवि निवासी शेखवाला ग्रांट थाना भगवानपुर की आने से मौत हो गई जिसमे ग्रामीण और परिजनो ने मिलकर रोड बंद कर दिया और गुस्साई लोगो ने दो बेगुनाहों को बुरी तरह पीटा जिसमे दोनो युवकों को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है
हालाकि पुलिस की कार्यवाही किस पर होती है वो भविष्य के गर्भ में मौजूद है
