– सल्ट फायर सीजन शुरू होने ही वन विभाग के लिए वनाग्नि पर काबू पाना एक बड़ी चुनौती है। गर्मी का सीजन शुरू होते ही जंगलों में आग लगने का सिलसिला शुरू हो जाता है। वन विभाग दिन रात मेहनत कर वनाग्नि पर काबू पाने की कोशिश करता है। इस बार अल्मोडा वन प्रभाग शीतलाखेत माॅडल पर आग बुझाने का फार्मूला तैयार कर रहा है। वहीं अल्मोडा वन प्रभाग प्रभागीय वनाधिकारी अल्मोड़ा दीपक सिंह,उप वनाधिकारी रानीखेत काकूल पुंडीर के निर्देश पर वन क्षेत्राधिकारी मोहान गंगा सरन के नेतृत्व में वन विभाग टीम और फायर वाचर ने मोहान रेंज के अंतर्गत मोहान वन परिषद के आसपास और रास्ते, मोहान सफारी गेट,वितियापानी सहित अन्य क्षेत्रों में सूखे गिरे पत्ते को हटाया गया।वन दरोगा दीपक कोहली ने कहा अल्मोडा वन प्रभाग की टीम द्वारा वनग्नि सुरक्षा को लेकर मोहान रेंज के अंतर्गत, मोहान सफारी गेट, मोहान वन परिषद के आसपास रास्ते, वितिया पानी में सुखे गिरे पत्ते को हटाया गया। साथ उन्होंने कहा बीते दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के काफी पतझंड हुआ है। जिससे कि वनग्नि की घटनाएं कम करना आसान हो जाएगा।
