लक्सर नगर पालिका परिषद में एक प्रेमी जोड़े ने एसडीएम को पत्र देकर अपनी मां व भाई से सुरक्षा की गुहार लगाई है। जिसमें आज लक्सर मेन बाजार निवासी एक युवती ने एसडीएम को पत्र देकर बताया कि में बालिक हूं। वही युवती ने बताया कि मैने अपनी शादी बिना जोर दबाओ के विशाल पुत्र भगवान दास निवासी मेंन बाजार लक्सर के साथ की है। जिसमे हमने शिव मंदिर लक्सर में हिंदू धर्म के रीति-रिवाज के अनुसार अपनी शादी की है। जिसका पंजीकरण नंबर 30 नवंबर 2024. 1545 को रजिस्टर ऑफिस लक्सर पर दर्ज है। उसने बताया की मे विशाल के घर पर सुखपूर्वक रह रही हूं और मै हर प्रकार से खुश हूं। उसने यह भी बताया कि मेरे माता-पिता व मेरा भाई हमारी इस शादी से खुश नहीं है। मेरे माता-पिता व मेरा भाई मेरे पति के साथ कोई भी बड़ी घटना व वारदात को अंजाम दे सकते हैं। उसने कहा की मुझे मेरे भाई आकाश व मेरी मां रतना सिंह से अपनी व अपने पति विशाल की जान माल का खतरा बना हुआ है। वही पूर्व में भी इस बाबत मेरे द्वारा उच्च अधिकारियों को कई बार पत्र दिया गया है। युवती ने अपने व अपने पति विशाल को पुलिस प्रोटेक्शन दिए जाने की मांग की है। वही विशाल ने कहा कि हम दोनों ने अपनी मर्जी से बालिक होने के कारण शादी की है। युवक ने कहा कि हमने आज एक पत्र एसडीएम को देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं लक्सर एसडीएम सौरभ असवाल ने बताया कि हिमांशी सिंह के द्वारा अपनी व अपने पति विशाल की सुरक्षा का पत्र दिया गया है। उसमें लक्सर पुलिस को आदेशित किया गया है, की बालिक होने के कारण उनकी सुरक्षा की जाए।
