बेटी केअपहरण को लव जिहाद कहे या फिर सडयंत्र पुलिस करे जांच

Ghaad Tv logo

सअहमद फिरोज लक्सर

हरिद्वार के लक्सर से एक मुस्लिम परिवार अपनी बेटी के लिए दिन रात मित्र पुलिस से इंसाफ की गुहार लगा रहा है मगर पुलिस इस वक्त ना ही सुन सकती है ना ही बोल सकती है क्योंकि कारण सब को पता है और आवाम सब समझती है कहते है बेटी का कोई धर्म नही होता है बेटी ईश्वर की सबसे प्यारी कायनात में से एक है जिसे लक्ष्मी भी कहा जाता है हिंदू के घर जन्म लिया तो हिंदू और मुस्लिम के घर जन्म लिया तो मुस्लिम मगर एक माता पिता के लिए सिर्फ वे बेटी है जिसे समाज के कुछ तानाशाह किसी और नजरिए से देखते है
और ये भी एक कड़वा सच है अगर बेटी मुस्लिम समाज के बजाय हिंदू समाज की होती तो कई धर्म के ठेकेदार जो संस्था चला रहे है वो थाने का घेराव करते और लव जिहाद का वास्ता देकर पुलिस पर दबाव बनाते ओर घर पर तोड़फोड़ जैसे कई हथकंडे अपनाते जो संविधान से एक दम हटके है
दरअसल 26 जुलाई से एक मुस्लिम पीड़ित परिवार चौकी कोतवाली के चक्कर पर चक्कर काट रहा है मगर पुलिस कोई कार्यवाही करने को तैयार नही
पीड़ित परिवार ने बताया वह लक्सर के हबीबपुर कुड़ी गांव के निवासी हैं उन्होंने बताया कि 26 जुलाई को उनकी बेटी को रायसी गांव के दूसरे समुदाय के लड़के लेकर कहि फरार हो गये है जिसकी तहरीर पुलिस को देने के बाद भी पुलिस कोई कायर्वाही करने को तैयार नही।आखिर अब सवाल बनता है पुलिस कार्यवाही से क्यों बच रही है बेटी मुस्लिम है या फिर किसी पार्टी का दबाव जिन्होंने कानून को अपनी जेब की रौनक बना रखी है
पुलिस को ये बाते नकारनी होगी और मित्र पुलिस कार्यवाही कर साबित करे पुलिस कानून व्यवस्था दुरुस्त करने में जाति के आधार पर कार्य नही करती

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *