
घाड टीवी…कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष राणा ने भाजपा सरकार के तीन साल के जश्न पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि भाजपा का तीन साल नहीं आठ साल का कार्यकाल हो चुका है जो पूरी तरह से निराशा जनक रहा है।
सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष राणा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा शासन में संविधान खतरे में है। उन्होंने जिला प्रशासन पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि अधिकारी भी भाजपा के एजेंट की तरह कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की 3 वर्ष की उपलक्ष्य में लगाए गए बहुउद्देशीय शिविर में असवैधानिक रूप से जिला प्रशासन द्वारा भाजपा के मण्डल अध्यक्षों को बहुउद्देशीय शिविर के समिति का सदस्य बनाया गया जोकि असवैधानिक है। जबकि ग्राम सभाओं में चुने गये प्रतिनिधि जोकि प्रशासक के रूप में सरकार ने नियुक्त किये है उन्हें समिति का सदस्य बनाया जा सकता था ग्राम सभाओं से शिविर में भाजपा के झण्डे लगी हुई गाडियों, में लाया गय जिससे पता चलता है कि सरकारी धन का दुरूपयोग किया जा रहा है।
सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष राणा ने पत्रकारों को संबोधित करते कहा कि भाजपा पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामसभाओं की सड़कों का डमरी करण एवं गड्डा मुक्त सड़कों का निर्माण किये जाने की आवश्यकता है।
मां गंगा की आस्था को बचाने की बड़ी बड़ी बाते करते हैं लेकिन उत्तरकाशी में स्वच्छता और कूड़ा निस्तारण की कोई सुध नहीं ली गई। वहीं
गंगोत्री विधानसभा में विभिन्न ग्राम सभाओं में ठप पडी नेटवर्क व्यवस्था को सुचारू किये जाने हेतु ।
शिक्षा के क्षेत्र में सम्पूर्ण जनपद उत्तरकाशी में प्रथम प्रौद्योगिकी संस्थान बौन, उत्तरकाशी में अवागमन सुविधा, अपूर्ण भवन निर्माण कार्य एवं छात्रों हेतु होस्टल निर्माण कार्य। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में पी०जी कॉलेज उत्तरकाशी को कैम्पस कॉलेज बनाया जाने हेतु।
दूसरी और जनपद उत्तरकाशी के जिला चिकित्सालय आज रैफर सेन्टर बना है हुआ है। यहां महिला विश्व से क्या डॉक्टर एवं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर तक नहीं है।