सीलिंग की भूमि की नाप जोख करने पहुंचा प्रशासन

अकरम राजपूत

डोईवाला के माजरी ग्रांट लालतप्पड़ क्षेत्र के अंतर्गत कई बीघा सीलिंग की भूमि पर कब्जा किया हुआ है। जिसकी शिकायत कुछ दिन पूर्व भाजपा नेता संजीव सैनी द्वारा मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन देकर की गई थी । मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद प्रशासन हरकत में आया और सीलिंग की भूमि का चिन्हिकरण शुरू कर दिया । प्रशासन के निर्देशों के बाद डोईवाला के तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ मौके पर पहुंचे और लगभग 30 बीघा सीलिंग की भूमि को चिन्हित करने में जुट गए । तहसीलदार ने बताया कि सरकारी जमीन को चिन्हित कर इस पर काबिज लोगों को जल्द ही नोटिस दिया जाएगा और समय सीमा के भीतर सीलिंग की जमीन खाली नहीं करने वाले अवैध कब्जाधारियों पर मुकदमा करने के साथही प्रशासन जमीन को अपने कब्जे मे लेगा। वही स्थानीय लोगों ने कहा कि वह इस जमीन पर वर्षों से रह रहे हैं अगर यह सीलिंग की भूमि थी तो प्रशासन अभी तक किस नींद में सोया हुआ था उन्होंने प्रशासन से न्याय की मांग करते हुए कहा कि जिनके द्वारा सीलिंग की भूमि पर कब्जा किया गया है उन्हें हटाया जाए । शिकायत करता ने कर्ता ने सरकारी भूमि से कब्ज़ा छुड़वा कर उस पर केंद्रीय विद्यालय बंनाने की मांग प्रशासन से करी ।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *