जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का किया गया आयोजन

      जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता मंें दशोली ब्लॉक सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में 19 शिकायते दर्ज की हुई। जिनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया बाकी शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को त्वरित निस्तारण के लिए प्रेषित किया गया।
      तहसील दिवस में मुख्य रूप से जल संस्थान, पीएमजीएसवाई, पीडब्ल्यूडी, एनएच, विद्युत तथा बीएसएनएल आदि विभागों से संबंधित शिकायतें रही।
      जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों के निस्तारण करने के निर्देश दिए। जनपद स्तर की शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करें और जिससे शासन से धनराशि की मांग की जानी है उसपर समय से इस्टीमेट बनाते हुए शासन को प्रेषित करें।
     
     सरतोली मोटर मार्ग के मोडों के क्षतिग्रस्त होने की शिकायत पर पीएमजीएसवाई को तकनीकी निरीक्षण कराने व पैराफीट एवं सुरक्षा दीवार नहीं बनाए जाने को लेकर मोटर मार्ग की डीपीआर के साथ पूरी जानकारी साझा करने के निर्देश दिए।
     इस दौरान दशोली ब्लॉक प्रशासक विनीता देवी,एसडीएम राजकुमार पाण्डेय,पीडी आनन्द सिंह सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *